देश के पहले स्किल स्कूल में विद्यार्थियों का अनोखा अभिनंदन

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चंदन तिलक, इलायची-मिश्री और पुष्प वर्षा से हुआ नवागंतुकों का स्वागत।

पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 11 अप्रैल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित देश के पहले इनोवेटिव स्किल स्कूल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 6वीं, 9वीं एवं 11वीं में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का पहला दिन अत्यंत उल्लासपूर्ण एवं यादगार रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके पश्चात सभी नवागंतुक विद्यार्थियों का चंदन टीका एवं मिश्री-इलायची प्रसाद के माध्यम से उनका स्वागत किया गया। बैंड और तालियों की गूंज के बीच अध्यापकों और पुराने विद्यार्थियों द्वारा नए विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय परिवार ने उन्हें अपनत्व का अहसास कराया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को वर्चुअल भ्रमण के माध्यम से विश्वविद्यालय एवं विद्यालय की सुविधाओं, उपलब्धियों तथा शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराया गया। साथ ही म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेलों तथा रस्साकसी जैसे जोर आजमाइश जैसे खेलों का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेंद्र सौरोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुआ कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही विद्यार्थियों को सफलता के सोपान मिल सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों एवं उनके सर्वांगीण विकास के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम की संयोजक सौम्या शर्मा रही, वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रवीण कुमारी ने सभी अध्यापकों का परिचय कराया। शारीरिक शिक्षक संदीप शर्मा व रितु ने खेलकूद कराए,अजीत अत्री, सुषमा शर्मा, निताशा तौमर, विकास खुटेला, सुरभि जैन, तरूणा भारद्वाज, लवली, रौनक और कुलदीप सिंह आदि ने नए विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।
नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते विद्यार्थी एवं खेल गतिविधियों में शामिल होते विद्यार्थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़: आयुष इंटरनेशनल चिल्ड्रेन स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

Sun Apr 12 , 2026
आजमगढ़ जनपद के जहानागंज क्षेत्र के गोड़सर स्थित आयुष इंटरनेशनल चिल्ड्रेन स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री आनंद चौबे द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement