उत्तराखंड के इस जिले में देखने को मिली अनोखी शादी बरात के साथ दूल्हे को लेने पहुंची दुल्हन

उत्तराखंड के इस जिले में देखने को मिली अनोखी शादी बरात के साथ दूल्हे को लेने पहुंची दुल्हन

हल्द्वानी से अकुर की रिपोर्ट

उत्तराखंड के चंपावत जिले से अब तक की सबसे बड़ी और अनोखी खबर सामने आ रही है.बता दे कि कोरोना काल में दुल्हन को बारात लेकर दूल्हे को लेने जाना पड़ा.शादी करने के लिए एक दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। दरअसल, दूल्हे का गांव कंटेनमेंट घोषित कर दिया था। इस वजह से पहले से तय इस विवाह में अड़चन आ गई। प्रशासन ने दुल्हन को कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करते हुए 4 लोगों के साथ दूल्हे के गांव स्वाला में जाने की अनुमति दे दी। बुधवार को दुल्हन ने दूल्हे के घर पहुंचकर सात फेरे लिए। चम्पावत के पुनाबे गांव निवासी दुल्हन को शादी करने के लिए करीब 32 किमी दूर स्वाला गांव आना पड़ा। स्वाला गांव के प्रकाश भट्ट की शादी पुनाबे गांव कीप्रियंका के साथ होना तय हो चुकी थी। लेकिन स्वाला में एक साथ 47 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। विवाह से एक दिन पहले यानी मंगलवार को गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। गांव को कंटेंनमेंट जोन बनाए जाने से दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग सकते में आ गए। तमाम विमर्श के बाद प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन के पालन की शर्त के साथ इस विवाह की अनुमति दी। तय किया गया कि स्वाला से पुनाबे बारात ले जाने के बजाय कन्या पक्ष स्वाला जाएगा। प्रशासन ने दुल्हन समेत चार लोगों को स्वाला जाने की अनुमति दी। इस पर दुल्हन प्रियंका चार अन्य लोगों के साथ बुधवार को स्वाला गांव पहुंची जहां विवाह की रस्में पूरी की गईं। विवाह के बाद दुल्हन की मां, पिता और पुरोहित वापस अपने गांव पुनाबे लौट गए। तीनों लोगों को प्रशासन ने होम आइसोलशन में रहने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल दुल्हन प्रियंका अपने ससुराल में ही रहेगी। चम्पावत तहसीलदार ज्योति धपवाल ने बताया, स्वाला गांव में 47 लोगों के पॉजिटिव आने पर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। कंटेनमेंट जोन से बाहर जाना प्रतिबंधित होता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भवाली-अल्मोड़ा मार्ग तड़के वाहनों के लिए खुला, कैचीधाम के अंदर जमे मलबे को हटा रहे लोग।

Thu May 13 , 2021
भवाली-अल्मोड़ा मार्ग तड़के वाहनों के लिए खुला, कैचीधाम के अंदर जमे मलबे को हटा रहे लोग।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक अल्मोड़ा। निगलाट और कैंची मंदिर के पास अल्मोड़ा-भवाली राजमार्ग मलबे से बंद हो गया था। मार्ग आज सुबह तीन बजे वाहनों के लिए खुल गया है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने यह […]

You May Like

Breaking News

advertisement