अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए बना संयुक्त राष्ट्र संगठन : सुभाष

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

संयुक्त राष्ट्र दिवस पर लघु सचिवालय पर लहराया यूएनओ का ध्वज।
डीएसपी सुभाष चंद्र व नायब तहसीलदार हरीश रंगा ने दी सलामी।

कुरुक्षेत्र 24 अक्टूबर :- डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने कहा कि विश्व में शांति बनाने व सुरक्षा मुहैया करवाने के उद्देश्य से ही संयुक्त राष्ट्र संगठन की स्थापना की गई। इस दिवस पर सभी समाज में शांति व भाईचारा कायम रखने का संकल्प लेने की जरूरत है।
वे रविवार लघु सचिवालय पर जिला प्रशासन की तरफ से संयुक्त राष्ट्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र, नायब तहसीलदार हरीश रंगा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह ने परंपरा अनुसार लघु सचिवालय पर संयुक्त राष्ट्र व भारत का राष्ट्रीय ध्वज पहराया। सभी अधिकारियों ने विधिवत रुप से संयुक्त राष्ट्र दिवस को मनाया गया। नायब तहसीलदार हरीश रंगा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कार्यो में अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने, मानवाधिकारों की रक्षा करना, मानवीय सहायता पहुंचाना, सतत विकास को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय कानून का भली भांति कार्यान्वयन करना शामिल है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया के देशों में आपसी समन्वय और सामंजस्य का सद्भाव बुनियादी स्तर पर स्थापित करने के लिए 24 अक्टूबर के दिन ही 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई। इस संघ के गठन से दुनिया के देशों में किसी भी प्रकार की युद्ध जैसी स्थिति को बातचीत के माध्यम से हल किया जा सके। इस मौके पर एसपी के पीआरओ नरेश सागवाल, डा. सुशील टाया, नरेश कुमार सैनी सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. सुशील टाया

Sun Oct 24 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र 23 अक्टूबर :- हिंदी शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के हिंदी शिक्षक डॉ. सुशील टाया को सरस्वती शिक्षक सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान […]

You May Like

advertisement