लौह पुरुष की 150 वीं जयंती पर  एकता दौड़ हुआ आयोजित

विविधता में एकता का संदेश लेकर युवा, अधिकारी और नागरिकों ने  लगाई दौड़

कलेक्टर ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

बलरामपुर, 31 अक्टूबर 2025/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दौड़’ (रन फॉर यूनिटी) आयोजित की गई। एकता दौड़ पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान पर समाप्त हुई। दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग सहित युवा, अधिकारी-कर्मचारी व आमनारिकों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा व जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ किया।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, श्री चेतन बोरघरिया, श्री आर. एन. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी,  सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व  छात्र-छात्राएं सहित आम नागरिक मौजूद रहे।
दौड़ समाप्त होने के पश्चात खेल मैदान  में कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने उपस्थित सभी लोगों को देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से देश की एकता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अधिकारियों ने भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। सभी को सरदार पटेल जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस को भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को स्मरण कर उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को बताया। उल्लेखनीय है कि देश के पहले गृह मंत्री श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष भी श्री पटेल की 150 जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस रूप में उत्साह पूर्वक मनाया गया। सभी वर्गों के लोगों ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव जैसी संकीर्णताओं को त्यागकर एकता का संदेश दिया। और दौड़ में भाग लेकर संकल्प दोहराया कि वे देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भावना को सदैव बनाए रखेंगे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਓਰੀਐਂਟਲ ਇਨਸ਼ੋਰੈਂਸ ਕੰਪਨੀ ਵੱਲੋਂ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਹਫਤਾ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ 156 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਤੇ 12 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਹਰ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਰੱਖਣ ਦੇ ਚੁੱਕੀ ਸਹੁੰ

Fri Oct 31 , 2025
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ 31 ਅਕਤੂਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਉਰੀਐਂਟਲ ਇਨਸ਼ੂਰੈਸ਼ ਕੰਪਨੀ ਵਲੋ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਹਫ਼ਤਾ ਜੋ ਕਿ ਮਿਤੀ 27-10-25 ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਮਿਤੀ 2-11-25 ਲਗਾਉਣਾ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਇਕ ਕੈਂਪ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਮੰਡਲ ਦਫ਼ਤਰ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਲੋ ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਪਿੰਡ ਝੋਕ ਹਰੀ ਹਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਮੰਡਲ ਦਫ਼ਤਰ […]

You May Like

advertisement