कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने किया पूर्व छात्र आर्यन चौधरी के गाने रांझणा को रिलीज़।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने गुरुवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र आर्यन चौधरी के पहले गाने रांझणा के साथ आर्यन ओरिजिनल्स मीडिया को लॉन्च किया।
कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कुवि एलुमनी आर्यन चौधरी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हर क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के जाने-माने मॉडल, अभिनेता व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र आर्यन चौधरी ने अपना खुद का म्यूजिक चैनल, ’आर्यन ओरिजिनल्स मीडिया लॉन्च किया है। कई म्यूजिक वीडियो के साथ सफलता पाने के बाद, आर्यन म्यूजिक प्रोडक्शन में कदम रख रहे हैं, उनका पहला गाना रांझणा 12 सितंबर 2024 को उन्होंने रिलीज़ किया है।
कुवि एलुमनी आर्यन चौधरी ने कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा का आभार प्रकट करते हुए बताया कि इस ट्रैक में सुमित भल्ला और हीना शर्मा की आवाज़ें हैं, जिसमें लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री निबेदिता पाल मुख्य भूमिका में हैं। उनकी प्रसिद्धि व्हाइट हिल बीट्स द्वारा निर्मित और सना सुल्तान खान अभिनीत जानिया जैसी हिट फिल्मों से शुरू हुई, जिसके लिए उन्हें एक पुरस्कार मिला। उनके अन्य उल्लेखनीय गीतों में शीशेया, कोटा फैक्ट्री की अभिनेत्री उर्वी सिंह के साथ आ भी जा, तेरा हुआ शामिल हैं।
इस मौके पर लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया व डॉ. भगत सिंह मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता ही राधा का स्वरूप : परमहंस बाबा बलिया महाराज

Fri Sep 13 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – विशेष नाथ गौड़। कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरूक्षेत्र धाम में पिछले लगभग 30 वर्षो से ओडिसा से कुरुक्षेत्र आकार हर वर्ष राधाष्टमी उत्सव शिशु अनंत आश्रम के अध्यक्ष परमहंस बाबा बलिया महाराज के दिव्य सानिध्य में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us