कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया बॉटनी विभाग के शिक्षक डॉ. सोमवीर जाखड़ द्वारा लिखित पुस्तक फंडामेंटल्स ऑफ इकोलॉजी का विमोचन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 7 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मंगलवार को बॉटनी विभाग के शिक्षक डॉ. सोमवीर जाखड़ द्वारा लिखित पुस्तक फंडामेंटल्स ऑफ इकोलॉजी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक के लेखक को बधाई दी और आगे भी इस तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. सोमवीर जाखड़ ने बताया कि उनकी पुस्तक में परिस्थितिकी के बारे में मुख्य बातों के बारे में बताया गया है। पारिस्थितिकी मनुष्य सहित जीवित जीवों और उनके भौतिक पर्यावरण के बीच संबंधों का अध्ययन है। यह पौधों और जानवरों और उनके आसपास की दुनिया के बीच महत्वपूर्ण संबंधों को समझने का प्रयास करता है।
इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. नरेन्द्र सिंह, प्रो. जितेन्द्र शर्मा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. आशीष प्रसाद व डॉ. अमिता शर्मा मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपने बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए नवीन जिन्दल को जिताएं : शालू जिन्दल

Wed May 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कौशल विद्या केंद्र, स्कूल और अन्य शैक्षिक संस्थानों के माध्यम सेकुरुक्षेत्र को देश का अग्रणी संसदीय क्षेत्र बनाएंगे। लाडवा, 7 मई : कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जिन्दल की पत्नी और नेशनल बाल भवन की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने […]

You May Like

advertisement