कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया डॉ. जसबीर सिंह की पुस्तक का विमोचन

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया डॉ. जसबीर सिंह की पुस्तक का विमोचन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 19 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने हिन्दी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जसबीर सिंह कैंदल के मौलिक काव्य संग्रह मैं वो लफ्ज़ हूं का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. जसबीर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. जसबीर सिंह ने अपने मूल कविताओं के संग्रह को संग्रहित कर बेहतरीन कार्य किया है। पुस्तक हमारी आसपास की दुनिया को समझने, सही और गलत के बीच निर्णय लेने में हमारी मदद करती हैं। किताबें पढ़ने से हमारे व्यक्तित्व में गुणात्मक परिवर्तन आता है।
इस अवसर पर निदेशक अंबेडकर अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. गोपाल प्रसाद, अंबेडकर अध्ययन केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह, सह संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ डॉ. ऋषिपाल मथाना, डॉ. कुलदीप मेंहदीरत्ता , डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. विनोद पिंडारसी, विनोद चौहान आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस विधायक का पुतला दहन,

Tue Sep 19 , 2023
वी वी न्यूज देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट का नारेबाजी के साथ पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियो की सभा को सम्बोधित करते हुये महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement