अज्ञात महिला की मृत्यु हार्ट ब्लाकेज से हुई- डॉ ध्रुव, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

जांजगीर-चांपा,22 दिसंबर,2021/ ग्राम पंचायत लोहर्शी के सरपंच एवम् कोटवार द्वारा एक अज्ञात महिला का शव मंगलू नामक व्यक्ति  के खेत के पास मिलने की सूचना दी गई।  सूचना उपरांत पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर उपस्थित हुए। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर महिला के सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।कुछ लोगो द्वारा बताया गया कि उक्त महिला को 1-2 दिन से गांव के आस पास देखा जा रहा था।महिला अर्ध विक्षिप्त प्रतीत होती थी। पंचनामा पश्चात शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल आफिसर डॉ ध्रुव से मृत्यु के संबंध में जानकारी ली गई। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि महिला की मृत्यु हार्ट ब्लाकेज के वजह से हुई है।  उक्त शव के पोस्टमार्टम में ऐसे लक्षण परिलक्षित नहीं हुई है जिससे इस बात की पुष्टि हो कि मृत्यु ठंड से हुई है।पोस्टमार्टम उपरांत नगर पंचायत शिवरीनारायण के कर्मचारियों के सहयोग से पुलिस एवम् प्रशासनिक अमला द्वारा महिला का ससम्मान कफ़न दफन किया गया है।उक्ताशय की जानकारी एसडीएम पामगढ़ श्री अरूण डहरिया द्वारा दी गई।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ी संख्या में लोगों को प्रदर्शनी के माध्यम से मिली प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी

Wed Dec 22 , 2021
जांजगीर-चांपा, 22 दिसंबर, 2021/ राज्य सरकार के सफल 3 साल का कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले के अकलतरा विकासखंड मुख्यालय में विकास फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी स्थल पर गत 3 साल में छत्तीसगढ़ राज्य में हुए विकास कार्यों जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement