नृत्य कला में अतुलनीय सेवा हेतु पटियाला की सीमा बिबान को दिया जाएगा उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड

नृत्य कला में अतुलनीय सेवा हेतु पटियाला की सीमा बिबान को दिया जाएगा उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने की घोषणा।
अगस्त में कंस्टीटूशन क्लब में किया जाएगा सम्मानित।

पटियाला, 25 जुलाई : पटियाला की समाजसेवी कत्थक नृत्य कलाकार सीमा बिबान को उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान हेतु चयनित किया गया है। सीमा बिबान पिछले 10 से भी अधिक वर्षों से हरियाणा-पंजाब लोक नृत्य कला को बढ़ावा देने के लिए कई समयजक कार्य करती आ रही हैं। जिसमे मुफ्त डांस क्लास, जनचेतना अभियान, मेधावी छात्रों को निजी छात्रवृति, स्टेशनरी वितरण आदि शामिल हैं। डॉ. सुषमा नाथ द्वारा उनका चयन कला-संस्कृति की श्रेणी में किया गया है। आज सीमा बिबान को पुरस्कार नामांकन पत्र सौपा गया। इस अवसर पर सीमा बिबान एवं सुशिल बिबान सहित पटियाला की कार्यकारिणी की आशा घरु एवं शमनप सिंह भी मौजूद रहे।
नृत्य कला एवं प्रशिक्षण में अतुलनीय सेवा हेतु किया गया चयन।
सीमा बिबान ने कत्थक नृत्यकला में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की है, इसके साथ ही वे हरियाणा-पंजाब के लोक नृत्य को देश भर के अनेकों कार्यक्रमों में बढ़ावा देने हेतु प्रदर्शित करती आ रही हैं। इतना ही नहीं उनके द्वारा सिखाए गए छात्र भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कई कार्यक्रमों में लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य कला का प्रदर्शन करते रहे हैं। सीमा बिबान द्वारा वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों को समय-समय पर वित्तीय सहायता, उपहार और आवश्यक आपूर्ति छोटे स्तर पर की जाती रही है। वे वंचित वर्ग के छात्र-छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण भी देती रही हैं। लिहाज़ा उन्हें कला संस्कृति के क्षेत्र में उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से नवाज़ा जाएगा।
स्व० श्री भारत प्रेम नाथ द्वारा बोया गया बीज आज बना है वृक्ष।
मालुम हो की उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह की नींव उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट के संस्थापक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकरार भारत प्रेम नाथ द्वारा 1995 में राखी गयी थी। यह कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठी मिसाल है जिसमे न केवल देश भर से उच्चतम सरकारी अधिकारीयों को सम्मानित किया जाता है बल्कि ज़मीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष हर क्षेत्र से केवल 25 विभूतियों को इस सम्मान हेतु चयनित किया जाता है। माता मानतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित इस कार्यक्रम को संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ द्वारा सुसर्जित किया जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में धान की दोबारा रोपाई करने वाले किसानों को भी मिलेगा मुआवजा : मनोहर

Tue Jul 25 , 2023
प्रदेश में धान की दोबारा रोपाई करने वाले किसानों को भी मिलेगा मुआवजा : मनोहर। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव भिवानी खेड़ा में फसलों के नुकसान का लिया जायजा, भिवानी खेड़ा में जल्द बनेगा वीएलडी कॉलेज।फसल खराब होने पर सरकार देगी 15 हजार प्रति एकड़ मुआवजा, […]

You May Like

Breaking News

advertisement