यूपी जोड़ो न्याय पदयात्रा और प्रदेश अध्यक्ष का फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में किया गया जोरदार स्वागत

यूपी जोड़ो न्याय पदयात्रा और प्रदेश अध्यक्ष का फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में किया गया जोरदार स्वागत

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में चल रही यूपी जोड़ो न्याय पदयात्रा फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे के निकट चंद्रपाल मौर्य ढाबा के पास पहुंचने पर कांग्रेस जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं एवं कस्बा वासियों ने जोरदार स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार यूपी जोड़ो न्याय पदयात्रा मीरगंज से चलकर फतेहगंज पश्चिमी पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और उसके साथ चल रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, बरेली जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, असलम चौधरी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, नवाबगंज के पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दादा, जुनैद हसन एडवोकेट एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का कांग्रेस के जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह एवं कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी हांजी अकील अहमद अंसारी एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं एवं कस्बा वासियों ने फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि भाजपा के कुशासन से त्रस्त जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता को बेदखल कर मतदाता कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताएंगे। पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना सदा। नवाबगंज के पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने संगठन को मजबूत करने और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की और कहा कि सभी लोग घर-घर जाकर कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताएं। जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने भी उम्मीद जताई कि इस बार कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत जरुर रंग लाएगी। और केंद्र में कांग्रेस में अगली सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में ही बनेगी।
वहीं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का का स्वागत करने वालों में कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी प्रमुख समाजसेवी हाजी अकील अहमद अंसारी, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, मीरगंज चेयरमैन जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी, नदीम अंसारी, मुराद बेग एडवोकेट, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, एडवोकेट यशेंद्र सिंह, एम इश्तियाक खान, वसीम जावेद अंसारी, नवैद कादरी, शानू, सभासद वसीर अहमद, सभासद जाकिर हुसैन, मास्टर ओमपाल यदुवंशी, एडवोकेट राकेश गंगवार, पंडित कुंज बिहारी लाल, विक्रांत सिंह रावत, पंकज शर्मा, सोमपाल राजपूत, अंकित सिंह, बीडीसी सदस्य पूरनलाल कश्यप, मनीष मौर्य, साबिर खान, अबरार हुसैन, मोहम्मद इस्लाम हुसैन आदि कस्बा वासियों एवं पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यूपी जोड़ो न्याय पदयात्रा बरेली के लिए प्रस्थान कर गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक युद्ध नशे के विरूद्ध‘‘ गोष्ठी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Sat Dec 30 , 2023
‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध‘‘ गोष्ठी कार्यक्रम का किया गया आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : मा0 अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ0 देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आज “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन संजय कम्युनिटी हॉल में किया गया।मा0 अध्यक्ष […]

You May Like

advertisement