करोना से बचाव हेतु : = इम्युनिटी सिस्ट्म करें मजबूत एवं प्रयोग करें आरोग्य हर्बल अर्क

करोना से बचाव हेतु : = इम्युनिटी सिस्ट्म करें मजबूत एवं प्रयोग करें आरोग्य हर्बल अर्क

👉पहले 100 व्यक्तियों को दिया जायेगा बिलकुल निःशुल्क

👉इम्युनिटी बढ़ाएं, रोग भगाएं।

मोगा: 20 मार्च: [प्रेम शर्मा, ब्यूरो चीफ ] :=

करोना के दूसरे पड़ाव ने तेज गति पकड़ कर केंद्र तथा पंजाब समेत कई राज्य सरकारों की परेशानी बढ़ा दी।आए दिन करोना पॉजिटिव मामले बढ़ने समेत लोग मौत का शिकार हो रहे हैं। इससे बचाव हेतु मास्क का प्रयोग व सामाजिक दूरी बढ़ा कर इससे बचाव किया जा सकता है। वहीं समाज सेवा में अग्रणी संस्था भारतीय जागृति मंच ने बहोना रोड़ स्थित श्री कृष्ण गौधाम के सहयोग से इम्युनिटी बढ़ाने समेत करोना व अन्य बिमारियों से बचाव हेतु आयुर्वेदिक आरोग्य हर्बल अर्क तैयार कर लोगों को समर्पित किया है।जो कि पहले 100 व्यक्तियों को मुफ्त दिया जायेगा। उपरांत निष्काम सेवा तहत सिर्फ लागत दर ली जाएगी।यह अर्क मेन बाजार स्थित कोछड़ कलिनिक तथा श्री कृष्ण गोधाम से प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय जागृति मंच के संस्थापक डा. दीपक कोछड़ तथा श्री कृष्ण गोधाम के सेक्रेटरी डा: प्रेम शर्मा ने बताया कि यह अर्क प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथो अनुसार तैयार किया गया है।जिस में ग्लो, अश्वगंधा, दालचीनी, काली मिर्च, छोटी व बड़ी इलाइची,हल्दी, तुलसी, मुलटठी, अदरक व दशमूल आदि का मिश्रण है।यह खांसी, जुकाम, एलर्जी आदि में लाभकारी होने समेत कई बिमारियों से बचाव कर शारीरिक तौर पर भी स्वस्थ रखेगा।ऐसे में भारतीय जागृति मंच तथा श्री कृष्ण गौधाम ने समय की मांग देखते हुए जनहित कल्याणार्थ इस अर्क को तैयार कर लोगों को समर्पित किया।जिससे करोना के दूसरे पड़ाव से लोगों का बचाव किया जा सके।

फोटो कैपशन: =

श्री कृष्णा गौधाम में हर्बल अर्क तैयार करवाते हुए: = डा: प्रेम शर्मा एवं भारतीय जागृति मंच के संस्थापक डा: दीपक कोछड़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਨਿਰਮੋਹੀ ਕੁਸ਼ਟ ਰੋਗ ਆਸ਼ਰਮ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ : ਕੁਸ਼ਟ ਰੋਗੀਆਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਬੂਟ

Sat Mar 20 , 2021
ਨਿਰਮੋਹੀ ਕੁਸ਼ਟ ਰੋਗ ਆਸ਼ਰਮ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ : ਕੁਸ਼ਟ ਰੋਗੀਆਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਬੂਟ 👉 ਕੁਸ਼ਟ ਰੋਗ ਬਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਾਗਰੂਕ: ਨਾਨ ਮੈਡੀਕਲ ਸੁਪਰਵਾਈਜ਼ਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਮੋਗਾ: [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬ] := ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਅਤੇ ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ (ਕਾਰਜਕਾਰੀ) ਡਾਕਟਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਅੱਤਰੀ ਦੇ […]

You May Like

advertisement