उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का हुआ अधिवेशन/ चुनाव

रामलाल यादव प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रवण कुमार पाल प्रदेश महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आज 17 अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय चुनाव/ अधिवेशन समय प्रात: 11 बजे से गांधी भवन सभागार लखनऊ में संपन्न हुआ | जिसमें समस्त सम्बद्ध घटक संगठनो के पदाधिकारी शामिल हुए | उक्त चुनाव में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीएल सर्विसेज एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश पंचायती राज सेवा परिषद, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश, स्वास्थ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए |
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ | जिसमें राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रामलाल यादव, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार गुर्जर, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कीर्तिमान, प्रदेश महामंत्री श्रवण कुमार पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तेजपाल बहादुर, संजीव कुमार सक्सेना, राजशेखर तिवारी, मोहम्मद सलीम, धर्मराज सिंह, संजय कुमार आर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिग्विजय नाथ पांडे, प्रांतीय संगठन मंत्री नगीना यादव, सतीश कुमार मिश्रा, मोहम्मद इराज, हरिनाम सिंह आदि र्निविरोध निर्वाचित हुए | चुनाव उपरांत नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों को संघ चुनाव अधिकारियों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई | महासंघ के उक्त प्रांतीय अधिवेशन/ चुनाव में आल इंडिया ओ.पी.एस. फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल, पंचायती राज सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष यू.पी. सिंह, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्म पाल सागर, उर्फ डी, पी, सिंह, सागर बरेली से उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ बरेली से जिला महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य, लखनऊ जिला अध्यक्ष किशन बाल्मिकी, गोंडा जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी, गाजीपुर जिला से श्याम नारायण कुमार आदि अनेकों जनपदों से विभिन्न विभागों के संघों, परिसंघों के पदाधिकारी मौजूद रहे |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी पुलिस आरक्षी परीक्षा के संबंध में सर्व संबंधित को ब्रीफ कर दिए गए निर्देश

Sun Aug 18 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उ०प्र० पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 लिखित परीक्षा का पुनः आयोजन दिनांक 23, 24,25 तथा 30, 31 अगस्त को जनपद बरेली में 29 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस परीक्षा को सकुशल सम्पादन करने के लिये […]

You May Like

Breaking News

advertisement