उत्तराखंड: यहां टँकी पर चढ़े 11 कर्मचारी, मौके पर पहुँची पुलिस!

प्रभारी संपादक उत्तराखंड

साग़र मलिक

ऋषिकेश: गीता भवन स्वर्गाश्रम की ओर से संचालित औषधालय के कर्मचारियों को हटाए जाने से नाराज 11 कर्मचारी आश्रम परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए हैं। एक व्यक्ति अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ टंकी पर चढ़ा है। सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

गीता भवन औषधि निर्माणशाला को यहां से सिडकुल हरिद्वार शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद यहां कार्यरत 32 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। पिछले दो वर्षों से कर्मचारियों तथा प्रबंधन के बीच इस बात को लेकर गतिरोध बना हुआ है। शुक्रवार को मनोरंजन पासवान, ललित पासवान, राम उत्तम पासवान, मानवराय, कमल राय, प्रमोद यादव, भोला यादव, विजेंद्र कुमार, बहादुर पासवान, ललित पासवान यहां एक ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ गए।

बहादुर पासवान अपने 10 वर्षीय पुत्र सुधांशु के साथ टंकी पर चढ़ा है। सूचना पाकर लक्ष्मण झूला पुलिस मौके पर पहुंची। टंकी पर चढ़े कर्मचारियों से उतरने का आग्रह किया गया। मगर, उन्होंने मांगे पूरी न होने तक किसी भी सूरत में टंकी से नीचे उतरने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रबंधन के साथ वार्ता करने की कोशिश कर रहे हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यज्ञ से बनता मनुष्य का जीवन मंगलमय : हरिओम

Fri Oct 22 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 थीम पार्क में अरणी मंथन से आरंभ हुआ 501 कुंडीय लक्षचंडी महायज्ञ। कुरुक्षेत्र, 22 अक्तूबर :मां मोक्षदायिनी गंगाधाम ट्रस्ट ऋषिकेश-हरिद्वार द्वारा शुक्रवार को थीम पार्क में 501 कुंडीय लक्षचंडी महायज्ञ आरंभ हुआ। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रबंधक कुलदीप […]

You May Like

advertisement