उत्तराखंड:4 सागौन वृक्षों के अवैध पातन से सम्बंधित अभियुक्त गिरफ्तार

4 सागौन वृक्षों के अवैध पातन से सम्बंधित वन अपराध सं 12/रनसाली/20-21 व 13/रनसाली/20-21 में लिप्त अभियुक्तों भगत सिंह s/o सन्ता सिंह ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता व मलकीत सिंह s/o ईकबाल सिंह ,ग्राम पहसैनी ,थाना नानकमत्ता को पकड़कर माननीय न्यायालय खटीमा में पेश किया गया जहाँ से माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों दर्शन सिंह ,गुरमेज सिंह s/o दर्शन सिंह,छिन्दर सिंह s/o दर्शन सिंह तीनों निवासी ग्राम पहसैनी व हरजिन्दर सिंह s/o मूला सिंह,मंजीत सिंह s/o हुकूमत सिंह ,हरचन्द सिंह s/o खेम सिंह सभी निवासी टुकड़ी की तलाश हेतु घरों में दबिस दी जा रही है।

तस्करी का मुख्य आरोपी व सरगना दर्शन सिंह है जो अपने बेटों गुरमेज सिंह व छिन्दर सिंह के साथ मिलकर आस पास के गावों के युवकों को लालच देकर तस्करी में शामिल करता है व अपराध को अंजाम देता है।
वन टीम द्वारा वन क्षेत्राधिकारी रनसाली श्री प्रदीप धौलाखण्डी के नेतृत्व में सरगना दर्शन सिंह के घर पर भी दबिस दी लेकिन दर्शन अपने दोनों बेटों के साथ घर से फरार है ।
क्षेत्राधिकारी प्रदीप धौलाखण्डी ने बताया की वन टीम में सर्व श्री उप राजिक श्री नवल कपिल ,वन दरोगा राकेश पन्त, भूपाल देव, कोरंगा,खुशाल दिंह फर्त्याल ,वन बीट अधिकारी नरेन्द्र पाण्डे,गौनिया,जमुनादत्त जोशी आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही

Fri Aug 20 , 2021
तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही।रिपोर्टर जफर अंसारीप्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग श्री संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से सेमल चिरान तस्करी कर रहे वाहन को किया […]

You May Like

advertisement