उत्तराखंड:दुखद: जंगल मे शिकार करने गए युवक की गोली लगने से मौत


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

बागेश्वर: बागेश्वर जिले में बीती देर रात कांडा में भद्रकाली के जंगल में शिकार करने गए एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक बंदूक कंधे में टांग कर जंगल में चढ़ाई चढ़ रहा था और अचानक ट्रिगर दब गया। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है। शिकार करने गए दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे 35 वर्षीय धपोलासेरा गांव निवासी रवींद्र सिंह (39) पुत्र हयात सिंह, संजय नगरकोटी (33) पुत्र नंदन सिंह नगरकोटी तथा पवन धपोला (33) पुत्र सुरेंद्र सिंह धपोला निवासी ग्राम भदौरा भद्रकाली कपूरी जंगल में शिकार करने गए थे। तीनों रात के अंधेरे में चढ़ाई चढ़ रहे थे।
इसी दौरान अचानक लोडेड बंदूक चलने से रवींद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह सात बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। एसआई सुखवीर सिंह मौके पर पहुंचकर शव और बंदूक को कब्जे में ले लिया। साथ ही पूछताछ के लिए साथ में गए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
रविवार सुबह पुलिस को गोली लगकर युवक के मौत की सूचना मिली। जांच में पता चला है कि बंदूक लाइसेंसी है। किसी दूसरे की बंदूक मांगकर युवक जंगल गए थे। इसकी भी जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जासूसी कांड, बढती महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Mon Aug 9 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 हरियाणा में बिक रहा है नौकरियों की परीक्षा के पेपर : अरोड़ा।तिरंगा यात्रा के नाम पर तिरंगे का अपमान कर रही है भाजपा। कुरुक्षेत्र, 9 अगस्त :- पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा एवं लाडवा के विधायक मेवा सिंह के नेतृत्व में आज […]

You May Like

Breaking News

advertisement