उत्तराखंड: आप प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने दिया इस्तीफा, यहाँ लड़ेंगे चुनाव

उत्तराखंड: आप प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने दिया इस्तीफा, यहाँ लड़ेंगे चुनाव!
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: 2022 आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। कलेर ने खटीमा से चुनाव लड़ने की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि कलेर ने तीन साल तक आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है।
उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यानी अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। पार्टी ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। इनमें भूपेश उपाध्याय को कुमाऊं का कार्यकारी अध्यक्ष, अनन्त राम चौहान को गढ़वाल का कार्यकारी अध्यक्ष और प्रेम सिंह राठौर को तराई क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी की घोषणा की गई है, जिसमें आप उपाध्यक्ष दीपक बाली को कंपैन कमेटी का अध्यक्ष, बसंत कुमार को कैंपेन कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आप प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने यह जानकारी दी।
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल को पहले ही पार्टी के सीएम का चेहरा घोषित कर चुकी है। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने देहरादून (उत्तराखंड) दौरे के दौरान ये घोषणा की थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़ :शिक्षकों ने 21 सूत्रीय मागों को लेकर ज्ञापन ,मुख्य सचिव उतर प्रदेश शासनलखनऊ को भेजा रजिस्टर्ड पत्र

Tue Sep 14 , 2021
मेंहनगर : शिक्षकों ने 21 सूत्रीय मागों को लेकर ज्ञापन ,मुख्य सचिव उतर प्रदेश शासनलखनऊ को भेजा रजिस्टर्ड पत्र ,–     –   –    –     –     – मेंहनगर (आज़मगढ़ )उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षा छेत्र के बीआरसी मुख्यालय पर मंगलवार को  शिक्षक  ,शिक्षामित्रों,अनुदेशक,रसोईया, आंगनबाड़ी […]

You May Like

Breaking News

advertisement