उत्तराखंड: आप प्रदेश अध्यक्ष एस.एस.कलेर समस्त प्रदेशवासियों को फूलदेई पर्व की बधाई दी,

उत्तराखंड: आप प्रदेश अध्यक्ष एस.एस.कलेर समस्त प्रदेशवासियों को फूलदेई पर्व की बधाई दी,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

समस्त प्रदेश वासियों को फूलदेई पर्व की बधाई,प्रकृति के संरक्षण के लिए सभी को होना होगा एकजुट – एस एस कलेर,आप अध्यक्ष

उत्तराखंड के पावन पर्व फूलदेई पर दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत उपमुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी ने दी उत्तराखंड की जनता को बधाई – आप

उत्तराखंड के पारंपरिक त्योहार फूलदेई पर आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संरक्षक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया,आप प्रभारी दिनेश मोहनिया समेत प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने समस्त प्रदेशवासियों को इस पर्व की बधाई दी।

अरविंद केजरीवाल जी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि –

सभी उत्तराखंड- वासियों को बंसत ऋतु आगमन के लोकपर्व फूल देई,छम्मा देई की हार्दिक शुुुुभकामनाएं। ये संक्रांत पर्व आपके एवं आपके बच्चों के जीवनमें फूलों सी महक और उन्नति का प्रकाश लेकर आए। बाबा बद्री विशाल से मैं उत्तराखंड के सुख – समृद्धि की कामना करता हूं।

मनीष सिसोदिया जी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि –

फूलदेई,छम्मा देई,दैणी द्वार,भर भकार,ये देली स बारंबार नमस्कार। देवभूमि उत्तराखंड के पावन पर्व फूलदेई की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आप प्रभारी ने ट्वीट किया है कि –

फूलदेई,छम्मा देई,दैणी द्वार,भर भकार,ये देली स बारंबार नमस्कार। देवभूमि उत्तराखंड के पावन पर्व फूलदेई की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बसंत ऋतु के स्वागत का यह लोकपर्व आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि ले कर आए।

फूलदेई के पावन पर्व पर आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि ,फूलदेई का पर्व प्रकृति के संरक्षण एवं हमारी संस्कृति का द्योतक है। प्रकृति के इस लोकपर्व एवं प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने के लिए हम सबको प्रयास करने होंगे। आप अध्यक्ष ने कहा कि, फूलदेई का पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि, चैत्र माह की शुरुआत में यह पर्व उत्तराखंड में बच्चों द्वारा बडे हर्षोलास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का सदियों पुराना इतिहास जहां मानव से जुडा है वहीं यह त्योहार पर्यावरण और प्रकृति का भी द्योतक है।

उन्होंने कहा कि, आज विकास के नाम पर कंकरीट के जंगल खडे कर, हरे भरे पेडों की बलि दी जा रही है जो पर्यावरण के लिए बिलकुल भी उपयुक्त नहीं है। उन्होेंने कहा कि, आज हम सभी को यह प्रयास करना चाहिए कि, इस धरा को हरा भरा रखने के लिए सभी को अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि, मानव भूल ने हमेशा ही मानवता को जख्म दिए हैं ,और 2013 की आपदा और अभी हाल ही में चमोली में आई भीषण आपदाएं उत्तराखंड में इसका सबसे बडा उदाहरण हैं। आप अध्यक्ष ने कहा कि ,इंसान आज अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति से भी खिलवाड करने से बाज नहीं आ रहा है ,और इसका हर्ष भी सभी देख चुके हैं। इसलिए आज के पावन पर्व पर हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि, प्रकृति के बचाव और आने वाली हमारी नई पीढियों के उत्थान के लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करते हुए पेडों का सरंक्षण करना चाहिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम मंदिर में राधा कृष्णा मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली

Sun Mar 14 , 2021
लाल कुआं ब्रेकिंग आज राम मंदिर में राधा कृष्णा मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली अनेक महिलाओं ने कलश लेकर पूरे लाल कुआं क्षेत्र में निकाली कलश यात्रा लाल कुआं धर्म प्रेमी जनता ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा इसमें मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं […]

You May Like

advertisement