उतराखंड: अरविंद केजरीवाल की गारंटी उतराखंड में पूरी तरह फेल रही!

देहरादून: विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिला।  दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का की गारंटी और जादू उत्तराखंड में नहीं चला। गंगोत्री विधानसभा सीट से आप के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल भी चुनाव में कोई  खास छाप नहीं छोड़ पाए हैं।  इस सीट में भाजपा-कांग्रेस के बीच ही कांटे की टक्कर देखने को मिली।

विधानसभा चुनाव 2022 में कई लुभावने चुनावी वादे करने के बाद उत्तराखंड में पैर जमाने की कोशिश कर रही आप का जादू नहीं चला। 70 विधानसभा सीटों में कोई भी प्रत्याशी कोई खास छाप नहीं छोड़ पाया। अधिकांश सीटों में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही कांटे की टक्कर देखने को मिली।

गंगोत्री विधानसभा सीट में 15 में से 12 राउंड के बाद भाजपा के सुरेश सिंह चौहान को 23648 वोट मिले तो कांग्रेस के विजयपाल सजवाण को 16961 वोट मिले। जबकि, कर्नल अजय कोठियाल को मात्र 4936 वोट ही मिल पाए।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: हरदा, पुष्कर धामी, कर्नल कोठियाल तीनो की हार!

Thu Mar 10 , 2022
देहरादून:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। धामी वर्तमान में उत्तराखंड के सीएम थे साथ ही खटीमा से चुनाव लड़ रहे थे। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट (Khatima)से लगातार पीछे चल रहे थे। धामी उत्तराखंड के तीसरे सीएम हैं।  उत्तराखंड के शुरुआती […]

You May Like

Breaking News

advertisement