उत्तराखंड: बंशीधर भगत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज से करेंगे विधानसभाओं की और रुख करेगें

उत्तराखंड: बंशीधर भगत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज से करेंगे विधानसभाओं की और रुख करेगें,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सोमवार से एक बार फिर विधानसभाओं के दौरे पर निकलेंगे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी इस दौरान उनके साथ रहेंगे। 
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान ने बताया कि विधानसभाओं में कार्यकर्ता संवाद अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष तीसरे चरण में रामनगर, सल्ट, चैबट्टाखाल, लैंसडाउन, यमकेश्वर, ऋषिकेश आदि विधानसभाओं में प्रवास करेंगे। 

विधानसभावार हो रही इन बैठकों में संबंधित विधानसभा के शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी, संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पार्टी नेता आदि शामिल होंगे। इसके साथ ही बैठकों में पार्षद, विकासखंडों के कनिष्ठ, ज्येष्ठ और प्रमुख, सहकारी समितियों के निदेशक, जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व विधायकों को भी बैठक में बुलाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए पदाधिकारियों को समन्वय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। रामनगर और सल्ट के लिए प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, चैबट्टाखाल, लैंसडाउन और समकेश्वर के लिए राज्य मंत्री विरेंद्र सिंह बिष्ट, ऋषिकेश विधानसभा में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान और प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। 
27 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचेगें तीर्थनगरी
27 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ऋषिकेश में पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों ने एक बैठक आयोजित की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंडल अध्यक्ष ने सभी मोर्चों को एक निर्धारित संख्या देकर कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए आह्वान किया। कहा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव में जीत का मंत्र मिलेगा। 
इस मौके पर सुदेश कंडवाल, कपिल गुप्ता, हरीश आनंद, अनीता तिवारी, उषा जोशी, ऋषि राजपूत, राकेशचंद्र जयंती, किशोर शर्मा, लता तिवारी, प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, संजय पाल, ऋषि गुप्ता, सचिन अग्रवाल, सीमा रानी, नितिन सक्सेना, दिगंबर नौटियाल, विनोद भट्ट, जगावर सिंह, सरोजिनी नेगी, पुष्पा नेगी, कंचन गुप्ता आदि मौजूद थे।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कुंभ मेला क्षेत्र में होगे 10 हजार से अधिक अस्थायी शौचालय, 1670 स्नानागार की भी रहेगी व्यवस्था

Mon Feb 22 , 2021
उत्तराखंड: कुंभ मेला क्षेत्र में होगे 10 हजार से अधिक अस्थायी शौचालय, 1670 स्नानागार की भी रहेगी व्यवस्था,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक हरिद्वार। कुंभ मेला क्षेत्र में 10 हजार से अधिक अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। नोडल एजेंसी नगर निगम की ओर से इस दिशा में कवायद की जा रही है। मेला खत्म […]

You May Like

advertisement