उत्तराखंड भ्रातृ मंडल ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से कोटद्वार बस सेवा के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

उत्तराखंड भ्रातृ मंडल लम्बे समय से कोटद्वार के लिए बस चलाने के लिए मांग कर रहा था।

कुरुक्षेत्र, 10 जून : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पिछले करीब 4 दशकों से उत्तराखंड भ्रातृ मंडल समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है। उत्तराखंड भ्रातृ मंडल समाज के प्रधान भूपेंद्र खुगशाल ने बताया कि उनकी लम्बे समय से चली आ रही मांग को राज्य सरकार ने पूरा किया है जिसके लिए संस्था के सभी सदस्य एवं समाज के लोग आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लोग पिछले काफी समय से हरियाणा रोडवेज तथा सरकार से तीर्थों की संगम स्थली कुरुक्षेत्र से कोटद्वार के लिए नियमित बस संचालन की मांग कर रहे थे। जिसे महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र ने स्वीकार करते हुए व औपचारिकताएं पूरी करते हुए बस को कोटद्वार के लिए नियमित रूप से शुरू कर दिया है। प्रधान भूपेंद्र खुगशाल ने बताया कि बस को हाल ही में थानेसर से विधायक तथा हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने हरी झंडी दिखाकर कोटद्वार के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि बस 6.20 बजे सुबह कोटद्वार के लिए चलेगी तथा 1.30 बजे कुरुक्षेत्र के लिए वापस होगी। प्रधान भूपेंद्र खुगशाल ने कहा कि लेकिन संगठन एवं उत्तराखंड के लोगों की मांग है कि बस का संचालन सुबह 5 बजे किया जाए। उनका मानना है कि उनकी यह मांग पूरी होगी व शीघ्र बस सुबह 5 बजे संचालित की जाएगी। संस्था के प्रधान भूपेंद्र खुगशाल ने महाप्रबंधक और राज्य मंत्री का इस बस सेवा के संचालन के लिए विशेष आभार प्रकट किया है।
कोटद्वार के लिए शुरू हुई बस के साथ उत्तराखंड भ्रातृ मंडल के सदस्य व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा में चलाएगा पौधारोपण अभियान

Tue Jun 11 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रदेश भर में किया जाएगा पौधारोपण। कुरुक्षेत्र, 10 जून : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के मार्गदर्शन में पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा। अग्रवाल वैश्य समाज […]

You May Like

Breaking News

advertisement