उतराखंड: बीबी महेंद्र कौर की 11 वी सलाना वरसी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई!

बीबी महिंदर कौर की 11 वी सलाना वरसी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

२२.३.२०२२
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के वाइस-चांसलर प्रोफेसर अरविंद जी की सरपरस्ती में डॉक्टर बलबीर सिंह साहित्य केंद्र देहरादून की ओर से बीवी महिंद्र कौर भूतपूर्व (ऑनरेरी डायरेक्टर) की 11वीं सालाना बरसी का समागम दिनांक 22 मार्च 2022 को आयोजित किया गया, जिसमें सुखमनी साहिब के पाठ उपरांत भाई जरनैल सिंह महक के जत्थे की ओर से रसभिना कीर्तन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सवराज सिंह (यूएसए) की ओर से यादगारी भाषण दिया गया जिसमें उन्होंने देश-विदेश में बसने वाले सिखों की दरपेश समस्याएं और उनके समाधान की बात की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के हवाले से धर्म एवं आथिंंकता, हुकम एवं अंहकार, गुरमुख एंव मनमुख की बात करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य का मनुष्यता से टूट जाना, अपने मूल को ना पहचानना ही समस्याओं की आंरभता‌ है
अपनी अंदरूनी संरचना के द्वारा मूल की तरफ पलटना यानि मनमुखता से गुरुमुखता की ओर लौटना ही समस्याओं का समाधान है। इस अवसर पर सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, सरदार देवेंद्र सिंह बिंद्रा, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, सरदार हिम्मत सिंह, सरदार दर्शन सिंह, ब्रिगेडियर बहल,सरदार बृजेंद्र पाल सिंह, सरदार हरपाल सिंह बजाज, श्रीमती श्वेता तलवार,श्रीमती अमरजीत कौर करीब आदि प्रबुद्ध जनों ने बीबी महिंदर कौर जी को श्रद्धा के फूल अर्पित किए। अंत में डॉक्टर कुलविंदर सिंह ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया यह सारा प्रोग्राम केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर परमवीर सिंह की देखरेख में सफलता सहित आयोजित किया गया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:चुनावी रंजिश में घायल भाजपा कार्यकर्ता की इलाज के दौरान हुई मौत पर पहुंचे जिलाध्यक्ष

Tue Mar 22 , 2022
मेहनगरः चुनावी रंजिश में घायल भाजपा कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौतमेहनगर/आजमगढ़। जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता की चुनावी रंजिश में लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया था। जिसकी सोमवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा कर […]

You May Like

advertisement