उतराखंड: भाजपा ने रणनीति के तहत खाली छोड़े तीन मंत्री पद,

देहरादून: उत्तराखंड सरकार में 11 मंत्रियों के मानक के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को केवल आठ मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया। तीन पद खाली रखने जाने के पीछे कई निहितार्थ निकालने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह प्रयोग खास रणनीति के तहत दोहराया गया है।

वर्ष 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपनी कैबिनेट की तीन सीट खाली रखीं। हालांकि नेतृत्व बदला तो कैबिनेट के सभी पद भरने पड़े। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया-वर्तमान में मंत्री पद के कई दावेदार हैं। यदि कैबिनेट की सभी सीटें अभी भर दीं तो अन्य विधायकों के लिए उम्मीद एक तरह से खत्म हो जाती।

ऐसे में पार्टी में असंतोष बढ़ने का खतरा रहता। लेकिन कैबिनेट की तीन सीटों को खाली छोड़कर मुख्यमंत्री धामी ने विधायकों के लिए गुंजाइश छोड़ी है। एक दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि  मंत्री के तीन पद खाली होने की वजह से पार्टी का कोई भी विधायक सीधे तौर पर नाराजगी भी नहीं दिखा पाएगा।

धामी 2.0 सरकार में कांग्रेस गोत्र के मंत्रियों का दबदबा है। नये आठ मंत्रियों में से चार कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं। इनमें सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, व रेखा आर्य कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं जब कि, सौरभ कांग्रेस में सक्रिय नहीं रहे पर उनके पिता विजय बहुगुणा कांग्रेस में थे।

इधर, मंत्रिमंडल गठन के बाद अब सबकी निगाहें विभागों के बंटवारे पर हैं। हर मंत्री की नजर खासकर लोनिवि, ऊर्जा, पर्यटन, हेल्थ, खनन, ग्राम्य विकास, वन एवं पर्यावरण और सूचना विभाग पर है। जनता से सीधे जुड़े होने के चलते ये विभाग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार सीएम विभागों को लेकर मंथन कर रहे हैं। विभागों का बंटवारा जल्द कर दिया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई अभियुक्त को पकड़कर की कानूनी कार्रवाई

Fri Mar 25 , 2022
कन्नौजपुलिस ने की बड़ी कार्रवाई अभियुक्त को पकड़कर की कानूनी कार्रवाई कन्नौज एसपी प्रशांत वर्मा द्वारा चलाई जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी तिर्वा दीपक दुबे परवेक्षण प्रभारी थाना उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली तिर्वा […]

You May Like

advertisement