उत्तराखंड: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कार्यकर्ताओं की साथ बैठक की,

स्लग, समेलन

रिपोर्टर, जफर अंसारी

स्थान,लालकुआ

, लालकुआ आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन ने आज अम्बेडकर नगर स्थित पार्क में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने भाजपा सरकार के द्वारा अल्प संख्यक वर्ग के लिए किये कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय की हितेषी है उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के बल पर चल रही है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेशस्तर पर अल्पसंखयक मोर्चे का विधानसभा सम्मलेन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश कि सभी विधानसभाओं सम्मेलन के मध्यम से भाजपा सरकार के कार्यों को लोगों को बताया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसी के चलते आगमी 26 दिसंबर को जिला समेलन का आयोजन किया जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा और मुस्लिम समाज की दूरी कांग्रेस व अन्य दलों ने दुष्प्रचार कर बढ़ाई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समाज के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर पर बल देकर देश में सम्मान व गौरव प्रदान किया है भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति के बजाय मुस्लिम सशक्तीकरण की राजनीति कर रही है जिस प्रकार मुस्लिम समाज भाजपा से जुड़ रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज के सहयोग से भाजपा भारी बहुमत प्राप्त करेगी।

बाईट, इंतजार हुसैन प्रदेश अध्यक्ष।

बाईट, महबूब अली जिला अध्यक्ष।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पवन चौहान ने ताबड़तोड़ जनसंपर्क,

Mon Dec 20 , 2021
लालकुआ अपडेट। लालकुआं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने किया क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क” उमड़ा भारी जन सैलाब”सरकार की गिनाईं उपलब्धियां। लालकुआं के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान वर्तमान में भाजपा से कर रहे हैं दावेदारी ” 2017 में भी […]

You May Like

Breaking News

advertisement