उत्तराखंड: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का उत्तराखंड दौरा तय,

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित पार्टी की टोली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के साथ ही चुनाव के दृष्टिकोण से आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विमर्श किया गया। इस बात पर भी जोर दिया गया कि चुनाव की दृष्टि से संचालित हो रहे कार्यक्रमों में कहीं कोई कमीबेशी न रहने पाए। कौशिक ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के संबंध में बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 15 नवंबर को देहरादून में सैनिक सम्मान यात्रा में शामिल होने के बाद चमोली जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।

वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद नड्डा अल्मोड़ा जाएंगे। अगले दिन 16 नवंबर को वह रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित किए जा रहे हैं। कौशिक के मुताबिक जल्द ही विभिन्न जिलों में पार्टी के केंद्रीय नेता व मंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री व पार्टी पदाधिकारी भी जगह-जगह छोटी-बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: चाकू से हमला कर रेत डाला पति का गला,पत्नी गिरफ्तार...

Sat Nov 13 , 2021
डीडीहाट : आपसी झगड़े में एक पत्नी ने चाकू से हमला कर पति की हत्या कर दी। पत्नी ने मामले को छुपाने के लिए पति की मौत को दुर्घटना का रू प देने की कोशिश की, पुलिस की छानबीन में हकीकत सामने आ गई। 25 रोज पूर्व हुई आपदा के दौरान तहसील […]

You May Like

Breaking News

advertisement