उत्तराखंड:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत दा ने बताया कि कोटाबाग में जल्द शुरू होगा नहरों का निर्माण, वित्तिय स्वीकृति भी मिली,

उत्तराखंड:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत दा ने बताया कि कोटाबाग में जल्द शुरू होगा नहरों का निर्माण, वित्तिय स्वीकृति भी मिली,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

नैनीताल। कालाढूंगी विधानसभा के तहत कोटाबाग में सिंचाई की क्षतिग्रस्त नहरों को जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। इन नहरों के निर्माण होने पर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिल जाएगी। कोटाबाग में अपरकोटा नहर, खिचड़ी नहर व धमोला नहर पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसकी वजह से सिचाई का बड़ा संकट पैदा हुआ।
क्षेत्रवासी लंबे समय से इन नहरों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व विधायक बंशीधर भगत ने इन नहरों के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल करवाया था। यही कारण था कि कोटाबाग में 94.66 लाख की लागत से अपरकोटा नहर, 263.70 लाख की लागत से खिचड़ी नहर एवं 107.92 लाख की लागत से धमोला नहर एवं हेड के मरम्मत का काम स्वीकृत हुआ है। वर्तमान में क्षेत्र की तीनों नहरें नाबार्ड से बनाई जानी है। भगत ने बताया कि तीनों नहरों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में 40 प्रतिशत धनराशि लगभग 43.16 लाख रुपये अवमुक्त होने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने बताया कि बजट अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य एक महीने में शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों की लाइफ लाइन माने जाने वाली नहरें चालू हो जाएंगी। इस प्रक्रिया से किसानों में उम्मीद जगी है। साथ ही इसके लिए किसानों ने विधायक का आभार भी व्यक्त किया है। किसानों ने कहा कि कोटाबाग खेती के लिए मुफीद जगह है। यहां पर तमाम फसलें उगाई जाती हैं। पर्याप्त पानी मिलता रहे तो किसान आत्मनिर्भर हो जाएंगे।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आकस्मिक मृत्यु के मामलों में 32 लाख की सहायता स्वीकृत

Fri Feb 5 , 2021
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 08 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 32 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की तहसील सक्ती के देवीशरण की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस […]

You May Like

advertisement