उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का दौरा 6 अप्रैल से, रैलियों को भी करेंगे संबोधित।

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का दौरा 6 अप्रैल से, रैलियों को भी करेंगे संबोधित।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक छह से 11 अप्रैल तक उत्तरकाशी और ऊधमसिंहनगर जिलों का भ्रमण करने के साथ ही विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव के मद्देनजर सल्ट क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में आयोजित रैलियों को भी संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कौशिक छह अप्रैल को उत्तरकाशी में युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। बडकोट में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सात अप्रैल को वह ब्रह्मखाल मंडल के ग्योला बूथ पर बूथ इकाई अध्यक्ष के घर पर जलपान करने के साथ ही पार्टी का झंडा फहराएंगे। 

इसके बाद वह उत्तरकाशी में आयोजित रैली में भाग लेंगे और फिर जिले के कार्यकत्र्ताओं संग बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि कौशिक आठ अप्रैल को देहरादून से सल्ट जाएंगे और वहां विभिन्न स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित करने के साथ ही चुनावी समीक्षा बैठक भी लेंगे। नौ अप्रैल को वह रुद्रपुर पहुंचकर युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसी दिन वह उधमसिंहनगर जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। 10 व 11 अप्रैल को कौशिक सल्ट क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रमों के मद्देनजर प्रदेश पदाधिकारियों को समन्वयक की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री रावत ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश।

Sat Apr 3 , 2021
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री रावत ने महिलासशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र एवं राज्य […]

You May Like

advertisement