उत्तराखंड: भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेट

उत्तराखंड: भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेट
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

ऋषिकेश। तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। टीकाकरण को लेकर भी राजकीय चिकित्सालय में लोग उत्साह पूर्वक आ रहे हैं। गुरुवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक यहां 284 व्यक्तियों को टीका लगाया गया।
राजकीय चिकित्सालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में उत्साह पूर्वक शामिल होने आ रहे हैं। यहां दोपहर एक बजे तक 284 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें प्रगति विहार ऋषिकेश निवासी 85 वर्षीय मस्तराम कोठियाल अपनी धर्मपत्नी के साथ टीका लगवाने आए। उन्होंने बताया कि उन्हें गुरुवार को दूसरी डोज लगी है। प्रत्येक नागरिक को टीकाकरण अभियान का लाभ लेना चाहिए। तभी हम कोरोना को हरा पाएंगे।
उधर, राजकीय चिकित्सालय में आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। चिकित्सालय के हेल्थ सुपरवाइजर एसएस यादव ने बताया कि भाजपा नेत्री कुसुम कंडवाल ने बीते बुधवार को आरटीपीसीआर जांच कराई थी। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया है। कुसुम कंडवाल ने बताया कि उन्हें चार दिन पहले से हल्के बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद वह स्वयं घर मे क्वारंटाइन हो गईं थी। फिलहाल, उनका स्वास्थ्य स्थिर है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तराई पूर्वी वन प्रभाग में तीन खैर तस्करों के विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा जारी कुर्की आदेश अनुसार घर की सम्पूर्ण सम्पत्ति हुई जब्त

Thu Apr 15 , 2021
तराई पूर्वी वन प्रभाग में तीन खैर तस्करों के विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा जारी कुर्की आदेश अनुसार घर की सम्पूर्ण सम्पत्ति हुई जब्त-तराई पूर्वी वन प्रभाग के अन्तर्गत गौला रेंज में माह दिसम्बर, 2020 में खैर के अवैध पातन में संलिप्त मुख्य आरोपी क्रमशः जसपाल सिंह (उर्फ जस्सा) पुत्र श्री […]

You May Like

advertisement