उत्तराखंड: भाजपा आज चुनावी रणनीति पर करेगी मंथन।

उत्तराखंड: भाजपा आज चुनावी रणनीति पर करेगी मंथन।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अब अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है। इस कड़ी में गुरुवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून में पार्टी नेताओं की एक बैठक लेंगे। प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के घटनाक्रम के बाद अब सत्तारूढ़ भाजपा फिर चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इस कड़ी में गुरुवार को देहरादून में एक अहम बैठक होने जा रही है। 
बैठक में राज्य सरकार के सभी मंत्री, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम गुरुवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक इस बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर मंथन किया जाएगा। उधर, भाजपा मीडिया व सोशल मीडिया टीम की बैठक भी गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित की गई है। 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर गुरुवार रात्रि भाजपा मुख्यालय में यह बैठक होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मीडिया टीम के कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में भी चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी प्रदेश प्रवक्ता व सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कुमाऊनी बोली में साइबर क्राइम के प्रति लोगो को कर रहे जागरूक: सतेंद्र गंगोला

Thu Mar 25 , 2021
उत्तराखंड: कुमाऊनी बोली में साइबर क्राइम के प्रति लोगो को कर रहे जागरूक: सतेंद्र गंगोलाप्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक रुद्रपुर। लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए स्‍थानीय बोली-भाषा में संवाद कहीं अधिक प्रभावी होता है। कुछ ऐसा ही सहज संवाद स्‍थापित करने और लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर […]

You May Like

advertisement