उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा आज से शुरू,10वी-12 वी की परीक्षाए,

सागर मलिक

देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार (16 मार्च) से प्रदेश भर में होंगी। 16 मार्च को इंटरमीडिएट का हिंदी, कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 17 मार्च को हाईस्कूल का हिंदी का पेपर होगा। छह अप्रैल को दोनों की परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी।

बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विद्यालयों में लगे सीसीटीवी की मदद लेगा। परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ होगी। नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्ता नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेगा।

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के लिए पूरे प्रदेश में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र हैं। एकल परीक्षा केंद्र 34, 1299 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। पौड़ी में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र 136, जबकि चंपावत में सबसे कम 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 2,59,439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,32,115, इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,30,027 संस्थागत, 2,088 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 1,23,511 संस्थागत और 3,813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा जबकि परीक्षाफल 25 मई तक घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अपर निदेशक कुमाऊं मंडल कार्यालय के मुताबिक मंडल में कुल 534 केंद्रों में परीक्षाएं होंगी जिनमें से एकमात्र जीआईसी कनालीछीना जिला अल्मोड़ा का केंद्र अति संवेदनशील है, जबकि 144 केंद्र संवेदनशील हैं। एडी माध्यमिक लीलाधर व्यास ने बताया कि मंडलीय कार्यालय में परीक्षाओं के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सचल दल का भी गठन कर लिया गया है। बुधवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

जिला             परीक्षा केंद्र   संवेदनशील केंद्र
अल्मोड़ा             118             22
बागेश्वर                51             11
चंपावत                77             13
नैनीताल              109            34
पिथौरागढ़            87              20
यूएस नगर           82              44
कुल                  534             144

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के संबंध में सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने को तनावमुक्त रखें। वहीं अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न डालते हुए उन्हें सकारात्मक परिवेश देने का प्रयास करें। उन्होंने दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थियों को शुभाकामनाएं भी दीं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 31 मार्च से 06 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का किया जा रहा है भव्य आयोजन</em>

Thu Mar 16 , 2023
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 31 मार्च से 06 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का किया जा रहा है भव्य आयोजन फिरोजपुर 16 मार्च 2023 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 31 मार्च से 6 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन कैंट रोड़, नजदीक […]

You May Like

Breaking News

advertisement