उत्तराखंड: कैबिनेट की बैठक आज,कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकती हैं चर्चा,

देहरादून: धामी मंत्रिमंडल की आज सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक होनी है। वहीं मौजूदा कोविड-19 के हालातों को देखते हुए और आगामी विधानसभा चुनाव में लगने वाली आचार संहिता को देखते हुए मंत्रिमंडल की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

मंत्रिमंडल की बैठक आज शाम सात बजे सचिवालय के विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में प्रस्तावित है। बता दें कि अब किसी भी वक्त प्रदेश में आचार संहिता लगाई जा सकती है, उस लिहाज से मंत्रिमंडल की बैठक इस कार्यकाल की आखिरी बैठक हो सकती है। वहीं प्रदेश में कोविड-19 से लगातार बिगड़े हालातों को देखते हुए इस बैठक में ओमीक्रोन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकता हैं।

वहीं इसके अलावा कैबिनेट बैठक में आज मुख्यमंत्री और कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता के बाद सचिवालय कर्मचारियों के पक्ष में कुछ फैसले लिए जा सकते हैं। क्योंकि पिछली कैबिनेट में कर्मचारियों से संबंधित फैसले ना आने पर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री और कर्मचारियों की मुलाकात हुई और अब उम्मीद है कि इस कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर फैसला हो सकता है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:एंबुलेंस में गूंजी किलकारी आशा इएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव

Fri Dec 24 , 2021
एंबुलेंस में गूंजी किलकारी आशा इएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव आजमगढ़:24 दिसम्बर को एंबुलेंस में गूंजी किलकारीआशा कार्यकर्ता और इएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ इएमटी राजू गौतम सम्मानित, आशा कार्यकर्ता ललिता को भी मिली सराहना |जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं हर दिन नए लक्ष्य प्राप्त कर रही हैं। […]

You May Like

Breaking News

advertisement