उतराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ और सोनिया गांधी को बताया बबली,

मसूरी: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। और कांग्रेस पर निशाना साधते साधते वे विवादित बयान भी दे बैठे।  गणेश जोशी  राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर तंज कसते दिखाई दे रहे हैं। गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू और वर्तमान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बबली कहा।

गणेश जोशी यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने के लिए किसी की जरूरत नहीं है। कांग्रेस का पप्पू और बबली जब तक कांग्रेस में रहेंगे कांग्रेस समाप्त होती रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस द्वारा एक महीने बाद नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिस कारण कांग्रेस में गुटबाजी साफ तौर पर देखी जा रही है। लगातार इस्तीफों का दौर शुरू हो चुका है। यहां तक कि कांग्रेस के एक विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव के लिए अपनी सीट छोड़ने का भी ऐलान कर दिया है।

गणेश जोशी ने कहा कि वहीं कांग्रेसियों द्वारा अलग पार्टी बनाने की भी घोषणा करने की बात की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि जो लोग पूर्व में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए थे, भारतीय जनता पार्टी ने उनका मान सम्मान बढ़ाने के साथ उनको मंत्रिमंडल में भी जगह दी है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की कमान संभाली है, लगातार प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। नई-नई योजनाओं के तहत लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों के साथ किया सवांद

Sat Apr 16 , 2022
प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों के साथ किया सवांद रिपोर्टर अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन कैलिया थाना में थाना अध्यक्ष अखलेश द्विवेदी ने आज पत्रकारों के साथ सवांद किया ग्रामी ण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार द्विवेदी जिला अध्यक्ष शालिग्राम पांडे ने पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement