उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता का इस्तीफा स्वीकार

उत्तराखंड देहरादून
उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता का इस्तीफा स्वीकार,
सागर मलिक

राष्ट्रपति ने 16 सितम्बर से प्रभावी त्यागपत्र को दी मंज़ूरी

नई दिल्ली/देहरादून: भारत सरकार ने उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता के इस्तीफे को मंज़ूरी दे दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने उनका त्यागपत्र 16 सितम्बर 2025 की अपराह्न से प्रभावी रूप में स्वीकार किया है।

रचिता 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी थीं और उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। अधिसूचना पर भारत सरकार के अवर सचिव संजीव कुमार के हस्ताक्षर हैं।

गौरतलब है कि कुछ महीने पूर्व आईपीएस रचिता जुयाल ने पद से इस्तीफा देकर सनसनी मचा दी। इस्तीफे के पीछे पारिवारिक कारणों का हवाला दिया था। लेकिन बाद में आईपीएस रचिता जुयाल ने वीडियो बयान जारी कर इस्तीफा नहीं देने की बात कही थी। यह मामला काफी चर्चाओं में रहा था।

रचिता ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। और अखिल भारतीय स्तर पर 215वीं रैंक हासिल की। ​​उनके पिता बी.डी. जुयाल भी एक पुलिस विभाग से रिटायर हुए थे। रचिता का विवाह फिल्म निर्माता यशस्वी जुयाल से हुआ है, जो प्रसिद्ध डांसर व अभिनेता राघव जुयाल के भाई हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून UKSSSC पेपर लीक मामले में SIT ने शुरू की जन संवाद बैठकों की तैयारी

Sat Sep 27 , 2025
27 सितम्बर को हरिद्वार और 29 सितम्बर को टिहरी में अभ्यर्थियों से होगी सीधी बातचीत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल के आरोपों की गंभीरता से जांच जारी है। इसी क्रम में शासन […]

You May Like

advertisement