उत्तराखंड: अदिबद्री शिलफाटा के पास खाई में गिरी कार, 2 लोगो की मौत एक घायल,

चमोली: चमोली जनपद में आदिबदरी शिलफाटा के पास एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्‍यक्ति घायल हो गया है। घायल को एसडीआरएफ ने रेस्‍क्‍यू कर खाई से निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, आज बुधवार को एक वैगनआर कार ( UK 16 A 9723) अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतकों की पहचान उमेद सिंह नेगी (45 वर्ष) निवासी विकासनगर देहरादून और हिमांशु (45 वर्ष) निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान ललित (36 वर्ष) निवासी हल्द्वानी नैनीताल के रूप में हुई है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़ः नाबालिग के साथ छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

Wed Nov 16 , 2022
थाना- मेंहनगरनाबालिग के साथ छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- वादिनी /पीड़िता थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ ने थाना मेंहनगर पर शिकायत किया कि दिनांक 14.11.2022 को विपक्षी अकबर पुत्र असगर अली निवासी ग्राम मेंहनगर थाना मेहनगर आजमगढ़ द्वारा वादिनी के साथ छेड़खानी की गयी, यह […]

You May Like

Breaking News

advertisement