उत्तराखंड:मुख्यमंत्री धामी ने किया सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण, बोले शीघ्र हो जनसमस्याओं का समाधान


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार रखा जाय। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल फैनई ,सचिव अमित नेगी,शैलेश बगोली, सौजन्या, अपर सचिव सोनिका मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो स्क्वायड टीम

Wed Jul 7 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी गुरसहायगंज कन्नौज पुलिस अधीक्षक कन्नौज महोदय प्रशान्त वर्मा द्वारा चलाये जा रहे एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो स्क्वायड टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल , महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, भीड़ -भाड़ वाले […]

You May Like

advertisement