उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति!
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड सं0-88 मेहूवाला में ऋषिविहार में आई०टी०बी०पी० के पीछे नाले को भूमिगत करते हुए सड़क का चौड़ीकरण कार्य किये जाने हेतु 188.79 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड संख्या 89 तथा 90 में दुर्गा विहार, हरभजवाला, कुमाऊँनी बस्ती, नन्दा एन्क्लेव, तुन्तोवाला, चन्द्रताल, विष्णुपुर, माया एन्क्लेव तथा नीलवाला में मार्ग एवं नाली निर्माण हेतु 204.26 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत बेदीखाल भरोलीखाल एरोली मोटर मार्ग का चन्दोली तक विस्तारीकरण हेतु 133.58 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अन्तर्गत मदन नेगी खोला मोटर मार्ग के कि०मी० 01 से मोटना मदन नेगी मोटर मार्ग के जलवागांव तक मोटर मार्ग का नव-निर्माण हेतु 3.75 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत ऐंचोली बड़ावे मोटर मार्ग के किमी० 13 पत्थरखानी से सेलकटिया डुबरिया बिजरकाण्डा धुईरा तक मोटर मार्ग का नव-निर्माण हेतु 104.35 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों को कोविड-19 में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं हेतु सम्बन्धित 649 कार्मिकों को एकमुश्त 10,000 रूपये प्रति कार्मिक प्रोत्साहन राशि दिये जाने को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूमने और थूकने पर लगेगा पांच सौ रुपये जुर्माना

Sat Sep 18 , 2021
उत्तराखंड: देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूमने और थूकने पर लगेगा पांच सौ रुपये जुर्माना,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक अगर आप पहाड़ों की रानी मसूरी या ऋषिकेश के अलावा जिले के अन्य पर्यटन स्थलों पर भ्रमण करने जा रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क या थूकते हुए […]

You May Like

advertisement