उत्तराखंड: मुख्यमंत्री को सौपा ई-मंत्रिमंडल के लिए उत्तराखंड को मिला अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री को सौपा ई-मंत्रिमंडल के लिए उत्तराखंड को मिला अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखण्ड को दिये गये 18 वें सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेस अवार्ड 2020 बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री को सौंपा गया। यह अवार्ड उत्तराखण्ड को राज्यों की श्रेणी में ई-मंत्रीमंडल के लिए दिया गया है। उत्तराखण्ड को यह पुरस्कार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गोपन विभाग एवं एनआईसी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि गुड गवर्नेस के लिए ई-गवर्नेस बहुत जरूर है। ई-कैबिनेट, ई-ऑफिस, ई-डिस्ट्रिक्ट, सीएम हेल्पलाईन आदि महत्वपूर्ण पहल हैं। कोशिश है कि लोगों को सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में सूचना तकनीक के प्रयोग से प्रशासनिक कार्यकुशलता में सुधार होगा।
ज्ञातव्य है कि शुक्रवार 12 फरवरी को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड को ई-मंत्रीमंडल और उत्तराखण्ड ऑडिट मैनेजमेंट के लिये पुरस्कार प्रदान किये थे। उत्तराखण्ड की ओर से यह पुरस्कार एनआईसी एवं गोपन विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त किये थे। बुधवार को यह एवार्ड उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक,  हरक सिंह रावत,  सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव  ओमप्रकाश, सचिव  आर. के सुधांशु, निदेशक आई.टी.डी.ए.  अमित सिन्हा के साथ ही गोपन विभाग के संयुक्त संचिव  ओमकार सिंह, उपसचिव  अजीत सिंह एवं एसआईओ एन.आई.सी.  के. नारायणन आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र का नटराज क्लॉथ हाउस जहाँ संत महात्माओं व विद्वान ब्राह्मण ब्रह्मचारियों का रखा जाता है विशेष ध्यान।

Wed Feb 17 , 2021
कुरुक्षेत्र का नटराज क्लॉथ हाउस जहाँ संत महात्माओं व विद्वान ब्राह्मण ब्रह्मचारियों का रखा जाता है विशेष ध्यान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 ग्राहक को भगवान का रूप ही मानता है गुप्ता परिवार।ग्राहक की संतुष्टि ही परमोधर्म। कुरुक्षेत्र :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का नटराज क्लॉथ हाउस नया […]

You May Like

Breaking News

advertisement