अयोध्या:अयोध्या पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हुआ स्वागत

अयोध्या:—-
अयोध्या पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हुआ स्वागत
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
(भाजपा नेता विकास सिंह ने 51 किलो की माला व गदा भेंट कर किया स्वागत)
अयोध्या। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अयोध्या आगमन पर एयरपोर्ट पर सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने स्वागत किया। साकेत पेट्रोल पम्प के पास उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष व भाजपा नेता विकास सिंह ने 51 किलो की माला पहनाकर व गदा भेंट करके उनका स्वागत किया ।सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। अयोध्या अब आध्यात्म का वैश्विक केन्द्र बिन्दु बनती जा रही है। पयर्टन बढ़ने से अयोध्या समेत इससे जुड़े जनपदों में रोजगार सृजन होगा।हवाई पट्टी पर स्वागत करने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बजेन्द्र जायसवाल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक कसौधन, राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, अभय सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री प्रमुख रुप से मौजूद रहे। वहीं नयाघाट स्थित साकेत पेट्रोल पम्प के पास स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, विशाल सिंह, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, आशीष मिश्रा, सुनील यादव, विजेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, बाबूराम यादव, मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :एसडीएम व क्षेत्राधिकारी के काफी प्रयास के बाद तहसील परिसर में नहीं दहन हुआ प्रधानमन्त्री का पुतला

Sat Oct 16 , 2021
अयोध्या:——-एसडीएम व क्षेत्राधिकारी के काफी प्रयास के बाद तहसील परिसर में नहीं दहन हुआ प्रधानमन्त्री का पुतलामनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याहमारे बीकापुर संवाददाता के अनुसार किसान संगठनों द्वारा शनिवार को तहसील परिसर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने की घोषणा के बाद शनिवार को सुबह से ही बीकापुर पुलिस प्रशासन सक्रिय […]

You May Like

advertisement