उत्तराखंड:-मुख्यमंत्री रावत ने किया स्मार्ट सिटी की सैदव दून योजना का शुभारंभ, बोले आसानी से मिल सकेगी नागरिक और विभागीय सेवाएं,

उत्तराखंड:-मुख्यमंत्री रावत ने किया स्मार्ट सिटी की सैदव दून योजना का शुभारंभ, बोले आसानी से मिल सकेगी नागरिक और विभागीय सेवाएं,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में स्मार्ट सिटी की सदैव दून योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत लोगों को नागरिक और विभागीय सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। इसमें एक ऐसा पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिसमें सभी विभागों की योजनाओं का लाभ एक साथ मिल सकेगा।
इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल एंड कंट्रोल सेंटर से पूरे प्रदेश पर रखी जा सकेगी नजर

देहरादून इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल एंड कंट्रोल सेंटर से पूरे प्रदेश पर नजर रखी जा सकेगी। ट्रैफिक कंट्रोल, क्राइम कंट्रोल समेत कई अन्य कार्यों में फायदा मिलेगा। केंद्रीय आवास सचिव ने कहा राज्य में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई स्मार्ट सिटी देश में तैयार हो रही हैं। राज्य सरकार को भी चाहिए कि अपने स्तर पर छोटे शहरों को भी स्मार्ट बनाएं। केंद्रीय आवास सचिव ने देहरादून स्मार्ट सिटी की प्रगति पर संतोष जताया।
देश में चल रहा है 100 स्मार्ट सिटी बनाने का काम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एक बार मैंने कहा था हमारे स्मार्ट सिटी के स्मार्ट सीईओ आशीष श्रीवास्तव, तब तो मैंने मजाक में कहा था। लेकिन आज उनका काम देख मुझे लग रहा है, मैंने सही कहा था। पीएम मोदी की पहल में देश में 100 स्मार्ट सिटी बनाने का काम चल रहा है। शुरुआत में स्मार्ट सिटी का मजाक उड़ाया गया। लोग कोविड वैक्सीन का तक मजाक उड़ा रहे हैं। कह रहे हैं भाजपा का टीका है, हम नहीं लगाएंगे।
पीएम मोदी के नेतृत्व में नॉर्थ ईस्ट और कश्मीर जैसे क्षेत्रों तक में शांति है। आईसीसीसी से नागरिक सुविधाओं में इजाफा होगा। बहुत तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ रही है। कितनी फोर्स लगाएं, कितनी सड़कों को चैड़ा करें, उसकी एक सीमा है। स्मार्ट सिटी के मॉडल और टेक्नोलॉजी के माध्यम से नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विवादित भाजपा विधायक प्रणब के खिलाफ डीआईजी से मिले पीड़ित,

Fri Jan 29 , 2021
उत्तराखंड:-विवादित भाजपा विधायक प्रणब के खिलाफ डीआईजी से मिले पीड़ित,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून बीजेपी के विवादित विधायक खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर उनके ही पड़ोस में रहने वाले परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए चैंपियन के खिलाफ डीआईजी गढ़वाल से शिकायत दर्ज की है… परिवार का आरोप […]

You May Like

Breaking News

advertisement