उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ, निशंक, दुष्यंत ओर मदन कैशिक करेगें चुनाव प्रचार।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ, निशंक, दुष्यंत ओर मदन कैशिक करेगें चुनाव प्रचार।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। आखिरी दिन भाजपा अपने कई महारथियों को मैदान में उतारेगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक आज सल्ट उपचुनाव के प्रचार में होंगे।
देहरादून पहुंचे भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दावा किया कि भाजपा सल्ट उपचुनाव भारी मतों से जीत रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने  विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे आम लोगों को फायदा मिला है।
सल्ट में मतदाताओं के रुझान से कार्यकर्ता उत्साहित
आयुष्मान योजना, एक रुपये में पानी कनेक्शन, स्वरोजगार से जुड़ी कई योजनाएं हैं, जिनसे लोग लाभांवित हैं। कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहते हैं। सल्ट में मतदाताओं के रुझान से कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बृहस्पतिवार को सल्ट जाएंगे। उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री, पार्टी प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे। पूरे दिन मुख्यमंत्री वहां प्रचार करेंगे। चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: राजधानी दून में शुक्रवार से सख्ती से लागू होंगे कोविड-19 के नियम।

Thu Apr 15 , 2021
उत्तराखंड: राजधानी दून में शुक्रवार से सख्ती से लागू होंगे कोविड-19 के नियम।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। राजधानी दून में शुक्रवार से कोविड-19 के नियम सख्ती से लागू होंगे। अब तक प्रशासन और पुलिस के हरिद्वार कुंभ में व्यस्त होने के कारण जिले में कोविड सुरक्षा की व्यवस्था बनाने में परेशानी […]

You May Like

advertisement