उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला पर्व फूलदेई मनाया।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला पर्व फूलदेई मनाया।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भागीरथीपुरम स्थित अपने आवास पर बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला पर्व फूलदेई मनाया। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति के सरंक्षण एवं हमारी संस्कृति का द्योतक है। प्रकृति के इस लोकपर्व एवं प्राचीन संस्कृति को संजोऐ रखने के लिए सबको प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंत ऋतु का यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाये।
मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि प्रकृति से जुड़ा फूलदेई का पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। चैत्र माह के प्रारम्भ होने पर उत्तराखण्ड में यह पर्व बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बसंत के आगमन का द्योतक यह पर्व हमारी प्राचीन लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजीव नगर में भद्रेश्वर महादेव मन्दिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा कलश यात्रा का फल अश्वमेघ यज्ञ के समान : डा० चन्द्र बल्लभ बेलवाल कलश यात्रा के दर्शन से मिलता है महापुण्य

Sun Mar 14 , 2021
राजीव नगर में भद्रेश्वर महादेव मन्दिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा कलश यात्रा का फल अश्वमेघ यज्ञ के समान : डा० चन्द्र बल्लभ बेलवाल कलश यात्रा के दर्शन से मिलता है महापुण्यरमाकान्त पन्त/ भोला दत्त कफल्टियाबिन्दुखत्ता//* संंगीतमय श्रीमद् देवीभागवत कथा के शुभारम्भ से पूर्व आज राजीव नगर बिन्दुखत्ता में […]

You May Like

advertisement