उत्तराखंड: देर रात से पहाड़ों पर बारिश के चलते ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा के करीब,

ऋषिकेश: ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी भी उफान पर है। ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा से करीब 25 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

शुक्रवार को हालांकि दोपहर से ही रुक रुक कर वर्षा हो रही थी।शाम होते ही वर्षा तेज हो गई। रात को लगातार वर्षा होती रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। विद्युत आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ा है।

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी गंगा में आकर मिलती है। ढाल वाला क्षेत्र में जंगल से आने वाले नाले में ऊफान आने के बाद मुख्य मार्ग पर भारी पानी आ गया था। जिसमें कई बाइक बह गई थी।

मौसम को देखते हुए प्रशासन की ओर से गंगा और उसकी सहायक नदियों के तट क्षेत्र में रहने वाले लोग हो अलर्ट कर दिया था। गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक ऋषिकेश में गंगा का चेतावनी लेबल 339.50 है। शनिवार की सुबह 6:00 बजे गंगा 339.25 यानी चेतावनी देखा से मात्र 25 सेंटीमीटर नीचे रह गई थी।

उधर रायवाला और श्यामपुर क्षेत्र में भी लगातार हो रही वर्षा से नेपाली फार्म और ठाकुरपुर क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया। यहां सौंग, सुसवा और जाखन नदी के जल स्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्थानीय पुलिस आपदा प्रबंधन दल और तहसील की टीम को अलर्ट किया गया है। सभी जगह से रिपोर्ट ली जा रही है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगरीय निकाय जांजगीर और शिवरीनारायण में किया गया पौधरोपण</strong>

Sat Aug 20 , 2022
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर कृष्ण कुंज का किया गया शुभारंभ कृष्ण कुंज भावी पिढ़ियों को वृक्षो के पंरम्परागत महत्व और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनुठी पहल जांजगीर-चांपा 20 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक […]

You May Like

advertisement