उत्तराखंड: सीएम धामी ने कांगेस पर बोला हमला, बोले- जब बिपिन रावत का अंतिम संस्कार हो रहा था, तब गोवा में जश्न मना रही थी पार्टी,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। कांग्रेस गोवा में जश्न मना रही थी। उसे शर्म आनी चाहिए। कहा कि वह केवल शारीरिक रूप से भारत में मौजूद हैं, उनकी आत्मा कहीं और है। देश में 55 साल तक राज करने वाले परिवार में शहीदों के लिए कोई भावना नहीं है।

भाजपा जन सुझाव रथ यात्रा की शुरुआत
वहीं रामलीला मैदान ऊंचापुल में भाजपा जन सुझाव रथ यात्रा की शुरुआत रविवार से कर दी गई है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार इसमें जो बेहतर सुझाव आएंगे उनको पार्टी संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी। इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। यहां से मुख्यमंत्री रुद्रपुर रवाना हो गए।

यह यात्रा कुमाऊं के 29 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। इसके संचालन आदि से जुड़ी जिम्मेदारी भाजपा ने विधानसभा प्रभारी बनाए हैं, उनके पास होगी। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया कि इन रथ में सुझाव पेटिका होगी, जिसके जरिए लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। इसमें आए बेहतर सुझावों को भाजपा अपने संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी। हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध कर रहे यूथ कांग्रेसियों को पकड़ती पुलिस

24 दिसंबर को पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री की 24 दिसंबर को नैनीताल या ऊधम सिंह नगर जिले में रैली होनी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नैनीताल जिले में रैली के लिए दो स्थलों को देखा गया है। इसमें गौलापार में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है और दूसरा एफटीआई का मैदान है।

सीएम ने पौड़ी में किया कई योजनाओं का शिलान्यास
इससे पहले रविववार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजकीय महाविद्यालय पटोटिया नैनीडांडा में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: देव भूमि व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री श्री राजकुमार केसरवानी के पिता श्री बृजलाल केसर वानी के निधन पर व्यापार जगत में शोक की लहर,

Sun Dec 12 , 2021
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी के पिता श्री बृजलाल केसरवानी के निधन पर व्यापारीयों में शोक की लहर,हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी के पिता श्री बृजलाल केसरवानी उम्र 78 वर्ष का आज सुबहइलाहाबाद में निधन हो गया, उनके निधन पर व्यापारियों में शोक […]

You May Like

Breaking News

advertisement