उत्तराखंड: सीएम धामी कल हल्द्वानी दौरे पर,

सागर मलिक

दिनाँक 01 मार्च, 2023 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है।

इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री 01 मार्च को प्रातः 11:35 बजे खटीमा, हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12 बजे आर्मी हैलीपेड हल्द्वानी पहुचेंगे। इसके पश्चात मध्यान्ह 12:25 बजे रामलीला मैदान, हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा आयोजित ‘आभार रैली’ में प्रतिभाग करेंगे। अपरान्ह 03:45 पर गौलापार हैलीपेड हल्द्वानी से टिहरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

दस हजार से अधिक युवा जताएंगे मुख्यमंत्री धामी का आभार,

हल्द्वानी। नकल विरोधी कानून को लेकर बुधवार को हल्द्वानी में भाजपा युवा मोर्चा एक बड़ी आभार रैली करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार किया जाएगा, आभार रैली की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने बताया कि नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले से दस हजार युवा कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताएंगें।

भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड देश में पहला ऐसा प्रदेश है जहां सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बना है, युवाओं के भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कानून बनाया है लिहाजा युवा उनका आभार करने के लिए बेहद उत्साहित है, इसलिए कल रामलीला मैदान में युवा आभार रैली आयोजित की जा रही है।

वही भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए नकल विरोधी कानून से माफियाओं को खत्म करने का काम किया गया है इसलिए भाजपा युवा मोर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आभार रैली का आयोजन कर रही है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>31 साल का सफर पूरा कर आयकर अधिकारी सुबोध कुमार राय हुए सेवानिवृत्त</em>

Tue Feb 28 , 2023
31 साल का सफर पूरा कर आयकर अधिकारी सुबोध कुमार राय हुए सेवानिवृत्त आयकर विभाग पूर्णिया के आई टीओ सुबोध कुमार अपनी 31 साल का सफर पूरा कर 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त हो गए। इस 31 साल के सफर में उन्होंने बिहार में पटना सहित 9 अलग-अलग जिलों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement