उत्तराखंड: सीएम धामी ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की

उत्तराखंड: सीएम धामी ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की,
सागर मलिक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम के पवित्र प्रसाद और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए राज्य के स्थानीय उत्पाद भेंट स्वरूप प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड न केवल चारधाम जैसे पवित्र तीर्थस्थलों का केंद्र है, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम भी है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री ने “वोकल फॉर लोकल” अभियान के तहत उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने की भी जानकारी दी।

पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड को आध्यात्मिक, पर्यावरणीय और आर्थिक दृष्टि से सशक्त राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: प्लास्टिक पॉलीमर कंपनी में लगी आग, लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान

Wed Jul 16 , 2025
उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड की खबर है। हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित माधोपुर, सालियर सालहापुर थाना क्षेत्र की एक प्लास्टिक पॉलीमर बनाने वाली कंपनी में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रुड़की […]

You May Like

advertisement