उत्तराखंड: सीएम धामी बोले प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य…

बागेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए विकास योजनाओं पर गंभीरता से काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिला मुख्यालय से लगभग 90 किमी दूर कपकोट के कर्मी गांव में आयोजित दानपुर महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि महोत्सव उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान है। सरकार महोत्सवों के जरिए लोगों को एक मंच में लाने का काम कर रही है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लक्ष्य साध दिया गया है। 2025 तक प्रत्येक युवा के हाथ में रोजगार होगा। प्रधानमंत्री स्वरोजगार और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत राज्य में बेहतर काम हो रहा है। कोरोना के बाद घर लौटे प्रवासी अपना काम करने लगे हैं। यह बेहतर पहल है और आत्मनिर्भर बनने का मूल मंत्र भी है। उन्होंने कहा कि दानपुर महोत्सव को पहचान दिलाई जाएगी। पर्यटन के क्षेत्र में कपकोट काफी खूबसूरत है। जिसके लिए भी अलग से योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, संचार के क्षेत्र में कपकोट को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने मां भगवती मंदिर कर्मी में पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की खुशहाली की कामना की।  

सीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजना है और देश की प्रगति में साथ देना है। इस दौरान सुरेश गढ़िया, विधायक बलवंत भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: यूथ बॉलीबाल प्रतियोगिता: बालिका वर्ग में देहरादून का फाइनल में प्रेवश..

Sat Nov 27 , 2021
बालिका वर्ग में देहरादून का फाइनल में प्रवेश19 वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में देहरादून ने टिहरी को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया, दुसरा सेमीफइनल मैच चमोली एवं पिथौरागढ़ के मध्य आज खेला जायेगा, बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज, उधमसिंह नगर, देहरादून एवं हरिद्वार ने […]

You May Like

advertisement