उत्तराखंड:सीएम धामी फिर दिल्ली दौरे पर, आज दिल्ली में कई मंत्रियों से करेगें मुलाकात


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे पर कुछ मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मंत्रियों के मुलाकात के दौरान अलग-अलग विभागों के कामकाज पर चर्चा करेंगे तथा केंद्रीय मंत्री से सहयोग की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली में कुछ कार्यक्रमों में भी शिरकत कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी हाल ही में मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। उनसे पहले तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। पुष्कर सिंह धामी का के पास महज 5 से 6 महीने का समय है, इसके बाद राज्य में चुनाव होने हैं। कम समय में पुष्कर सिंह धामी को खुद को बेहतर साबित करना होगा। यही वजह है कि वे लगातार केंद्रीय मंत्री से मिल रहे हैं और सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रपुर उत्तराखंड:कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने किया सुशील गाबा का इस्तीफा नामंजूर

Thu Jul 15 , 2021
रुद्रपुर: कांग्रेस जिला महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके सुशील गाबा का इस्तीफा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा सोनू ने नामंजूर कर दिया है। इथर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड वरिष्ठ समाज सेवी गिरीश साहनी एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा व युवा कांग्रेस नेता अनिल रावत के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement