उतराखंड: सीएम धामी का दो दिन का दिल्ली दौरा आज से,

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से दो दिनी दौरे पर दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी शनिवार दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचकर वह शाम पांच बजे नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद करेंगे।

रविवार को मुख्यमंत्री मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। सोमवार की शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे। उप चुनाव के प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री वहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसंपर्क करेंगे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: दो समुदायों के बीच चले ईंट पत्थर

Sun May 22 , 2022
दो समुदायों के बीच चले ईंट पत्थर*✍️वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा जी की खास रिपोर्टपुलिस बल ने उपद्रवियों को खदेड़ा* प्रदर्शनी में सेल्फी लेने पर हुआ था विवाद 21 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कन्नौज । उत्तरप्रदेश। 21 मई। भाषा। कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंद स्थित एस […]

You May Like

advertisement