उत्तराखंड:सीएम पुष्कर ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मण्डविया से की शिष्टाचार भेट


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कोविड की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र के सहयोग से राज्य में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर में काफी सुधार किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में कोविड पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है। अभी भी राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए विशेषकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सारी तैयारी की गई है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स ऋषिकेश उत्तराखण्ड को केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण देन है। कोविड से लङाई में इसकी बङी भूमिका रही है। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए कुमायूं मण्डल में भी इसी प्रकार के एक एम्स की स्थापना की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इसके लिए अनुरोध करते हुए कहा कि का राज्य सरकार इसके लिए भूमि उपलब्ध कराएगी। कुमायूं में एम्स की स्थापना से विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो सकेगी। 
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली भी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ शुभारंभ, पौधारोपण पर दिया जोर

Sat Jul 10 , 2021
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणए लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरणए कन्नौज के तत्वाधान में सर्व विरजेंद्र कुमार सिंहए अध्यक्षए जिला विधिक सेवा प्राधिकरणध्जनपद न्यायाधीशए कन्नौज द्वारा नवीन न्यायालय परिसर में माँ सरस्वती की प्रतीमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement