उत्तराखंड:सीएम का जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू,सीएम ने सुनी जनता की गुहार,समस्याओं के निराकरण के निर्देश


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जायेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जायेगा। निर्धारित समयावधि में अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। जिन समस्याओं को त्वरित समाधान हो सकता, उनका मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिवेणी प्रकृति का अनमोल उपहार : कपिल शर्मा

Fri Jun 25 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 त्रिवेणी आरोपित करने वाले के जन्मकुण्डली के ग्रह तो जागृत होते है बैकुण्ठ में बैठे पित्तर भी प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते है : कपिल शर्मा। कुरुक्षेत्र :- त्रिवेणी प्रकृति का अनमोल उपहार है। यह पीपल, नीम तथा बरगद का संगम […]

You May Like

advertisement