उत्तराखंड कांग्रेस ने इन्हें सौंपा महत्वपूर्ण पद

उत्तराखंड कांग्रेस ने इन्हें सौंपा महत्वपूर्ण पद,
सागर मलिक

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। पार्टी ने सिमलास ग्रांट के पूर्व ग्राम प्रधान उमेद बोरा को डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर की गई है। बोरा की पार्टी के प्रति निष्ठा, संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उमेद बोरा पर विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बोरा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भावनाओं और पार्टी की गौरवशाली परंपराओं को भी आगे बढ़ाएंगे।

उमेद बोरा की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, करतार नेगी, महेंद्र भट्ट, जीतेंद्र कुमार, गौरव मल्होत्रा, मुकेश प्रसाद, सुनील बरमन, राहुल सैनी, सावन राठौर, गजेंद्र विक्रम शाही सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के सशक्त होने की उम्मीद जताई।

अपने नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उमेद बोरा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में पांच नए फायर स्टेशन खुलेगे: अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम में सीएम धामी ने घोषणा की, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भी बनेगा

Sun Apr 20 , 2025
उत्तराखंड में पांच नए फायर स्टेशन खुलेगे: अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम में सीएम धामी ने घोषणा की, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भी बनेगा,सागर मलिक देहरादून पुलिस लाइन में अग्निशमन सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फायर […]

You May Like

advertisement